सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में हुआ लाइव प्रसारण
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 25.07.2026 को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला पदाधिकारी, किशनगंज श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय के साथ एडीएम आपदा प्रबंधन मो. उमैर, एडीएम विभागीय जांच, श्री चंदन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-वरीय कोषागार पदाधिकारी, श्री कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, श्रीमती अंकिता कुमारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्रीमती श्रीति कुमारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
लाइव प्रसारण के दौरान राज्य सरकार के विगत 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों पर आधारित रिपोर्ट कार्ड बुकलेट एवं डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विभिन्न उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया।
लाइव कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा विशेष रूप से सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का संचालन, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ, नए राशन कार्ड का निर्माण, सहयोग शिविर का आयोजन तथा प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों, पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत वय वंदना योजना, प्रगति यात्रा एवं समृद्धि यात्रा के अंतर्गत शिलान्यास की गई योजनाओं की प्रगति, पर्यटन, उद्योग, निवेश एवं रोजगार सृजन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
*किशनगंज जिले की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन*
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरांत श्री कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, किशनगंज द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं जिले की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन कराया गया।
वीडियो के माध्यम से किशनगंज जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों एवं प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित*
कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कृषि विभाग के अंतर्गत श्री शिवम राज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दिघलबैंक; श्री चंदन कुमार दास, किसान सलाहकार, पंचायत मटियारी, प्रखंड टेढ़ागाछ; श्री मंजर अनीश, कृषि समन्वयक, ग्राम पंचायत मोतीहारा तालुका, प्रखंड किशनगंज तथा श्रीमती ललिता कुमारी, किसान, ग्राम चपाती, पंचायत डुमरिया, प्रखंड ठाकुरगंज को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत रविशंकर कुमार, STLS, कोचाधामन एवं टेढ़ागाछ; सुश्री चित्रलेखा चौधरी, CHO, ठाकुरगंज; श्रीमती करुणा कुमारी, एएनएम, बहादुरगंज; श्रीमती श्यामा कुमारी, स्टाफ नर्स, सदर अस्पताल किशनगंज; श्री अभिषेक आनंद, CSC VLE; डॉ. राहुल कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल किशनगंज; डॉ. अवनी राज, शिशु रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल किशनगंज; डॉ. स्वाति कुमारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सदर अस्पताल किशनगंज तथा डॉ. अविनाश राय, DEO-सह-प्रभारी UDID समन्वयक, सिविल सर्जन कार्यालय, किशनगंज को सम्मानित किया गया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत भानु प्रताप यादव, कुश्ती खिलाड़ी; सुश्री श्रुति दास, क्रिकेटर तथा मो. दानिश अहमद, प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया।
जीविका के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती द्रोपती देवी, श्रीमती आराध्या कुमारी, श्रीमती पिंकी देवी, श्रीमती अंजीफ बेगम, श्रीमती फूलों देवी, श्रीमती रीता देवी, श्रीमती कविता कुमारी, श्रीमती सीपी कुमारी, श्री सामंत कुमार, श्रीमती मुसम्मा अंजुम, श्रीमती चंदा देवी, श्रीमती सीमा देवी एवं श्रीमती मुन्नी कुमारी को सम्मानित किया गया।
ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत अभिनय कुमार सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक, ग्राम पंचायत डूबनोची, प्रखंड पोठिया को सम्मानित किया गया।
नगर परिषद, किशनगंज के अंतर्गत सफाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मी प्रमोद मल्लिक, श्रीमती प्रमिला देवी एवं श्रीमती रेखा देवी को सम्मानित किया गया।
उद्योग विभाग के अंतर्गत मकसूद आलम, उद्यमी—डिटर्जेंट पाउडर निर्माण, किशनगंज को सम्मानित किया गया।
*इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में गायत्री कुमारी (कला संकाय), नाजमीन प्रवीण (कला संकाय), रौनक प्रवीण (वाणिज्य संकाय), शम्स तबरेज (विज्ञान संकाय), मो0 नोनीहाल (विज्ञान संकाय), रंजीत कुमार एवं गौतम भगत शामिल रहे।
जिला पदाधिकारी द्वारा बहादुरगंज एवं कोचाधामन प्रखंड के कुल 23 लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। इस अवसर पर बुद्धिन हेम्ब्रम, जुबा सोरेन, लुदगी हेम्ब्रम, दुलो देवी, मरंगमई, दीपक टुडू, वोदिना हांसदा, कुंती कुमारी सहित अन्य लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों, लाभुकों, उद्यमियों, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा जिले के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।
‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में व्यापक स्तर पर किया गया। विभिन्न निर्धारित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक लाइव प्रसारण देखा और राज्य सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों एवं विकासात्मक कार्यों से अवगत हुए। #viralpost #viralreelschallenge #viralreels #videogames #newyork #2026Goals