बड़ौत: आजमपुर मुलसम निवासी आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध छुरा के साथ किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Mar 5, 2025 दोघट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी अनुज पुत्र कंवरपाल निवासी आजमपुर मुलसम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।