शाहबाद: रानीपुर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर फसल नष्ट की, 90 बिघा अतिक्रमण हटाया गया
Shahbad, Baran | Jul 18, 2024 रानीपुर में 90 बीघा वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाकर फसल को नष्ट किया। रेंजर दीपक चौधरी ने बताया कि वनखंड तेलनी-सी मौजा रानीपुर में भूमाफिया ने लगभग 90 बीघा वन भूमि पर पत्थरों का कोट कर अतिक्रमण कर रखा था, जिसे वन विभाग की टीम ने जेसीबी की सहायता से पत्थर कोट गिराकर अतिक्रमण हटाया एवं मौके पर बोई हुई मक्का की फसल को नष्ट कर ट्रेंचें खोदी गई।