शाहबाद: कस्बाथाना के सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की कमी, 1000 विद्यार्थियों को हो रही है परेशानी
Shahbad, Baran | Jul 16, 2024 कस्बाथाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र शुरू होते ही विद्यालय में कक्षा कक्षों सहित अध्यापकों की कमी सताने लगी है। ऐसे में 1 हजार छात्र छात्राओं को परेशानी हो रही है। कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को काफ़ी परेशानी हो रही है। 9वीं कक्षा में 300 विद्यार्थी हैं। जो टीन शेड में बैठते हैं। जिससे बारिश होते ही कक्षा बंद करनी पड़ती है।