शाहबाद: केलवाड़ा के सरकारी विद्यालय में डेढ़ महीने में चौथी बार बनाया स्कूल में चोरी, पुलिस में मामला दर्ज
Shahbad, Baran | Jul 16, 2024 राउमावि में चोरों ने डेढ़ महीने में चौथी बार वारदात कर दी। प्रधानाचार्य जगदीश नागर, बनवारी लाल सहरिया अध्यापक ने बताया कि जून से अब तक डेढ़ माह में चौथी बार यहां चोरी हो चुकी है। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने विद्यालय के बी ब्लॉक में पांच कमरों के ताले तोड़े और अलमारी के समान को नीचे फेंक दिया। फर्नीचर को तोड़ा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।