शाहबाद: समरानियां में नारायणखेड़ा रोड़ पर घरों में 11 केवी में करंट फैलने से जले विधुत उपकरण, बाल-बाल बचे लोग
Shahbad, Baran | Jul 17, 2024 नारायणखेड़ा रोड़ पर रहने वाले लोगों के घरों में 11 केवी विद्युत लाइन में करंट फैल गया जिससे विधुत उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से घरों में 11 केवी का करंट फैला है। घरों में फैले करंट की चपेट में आने से लोग बाल-बाल बचे हैं। मौके पर विधुत टीम द्वारा सप्लाई बंद की गई है। ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग की है।