शाहबाद: अमरोद गांव के समीप आकाशीय बिजली गिरी पेड़ पर, दो आए चपेट में
Shahbad, Baran | Jul 17, 2024 शाहबाद तहसील के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के अमरोद गांव के समीप आज आकाशीय बिजली एक पेड़ पर गिर गई। जिससे पेड़ के तने में नुकसान हुआ। इसकी के साथ पास ही रह रहे, माखनसिंह, रजमेश इसकी चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को कस्बाथाना में लाया गया है। जंहा उपचार कर उनको छुट्टी दे दी गई। वहीं इस सबंध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।