शाहबाद: कस्बाथाना में वन भूमि पर बनी टापरियों को वन विभाग ने किया नष्ट, अतिक्रमण किया चिन्हित
Shahbad, Baran | Jul 18, 2024 कस्बाथाना में फॉरेस्टर सतीश गुर्जर के नेतृत्व में आज वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर अतिक्रमण चिन्हित किया है। इस दौरान वन भूमि पर अतिक्रमण कर बन रही टापरियों को वन विभाग द्वारा हटाया गया है। मौके पर वन विभाग की टीम द्वारा जहां जंहा अतिक्रमण हो रहा है। उस जगह को वन विभाग ने चिन्हित किया है। जिसको हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को की जाएगी।