चित्तौड़गढ़: MLA आक्या ने अपने व्यवसाय को बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया, बजरी-भू माफिया ही फले-फूले: सुरेंद्र सिंह जाडावत, पूर्व MLA
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आरोप लगाया कि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की शहर के विकास को लेकर कोई उपलब्धि नहीं है. इन्होंने केवल अपने व्यापार व्यवसाय को चमकाया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि पिछले 12 साल में केवल बजरी और भू माफिया फले फुले जिसका खामियाजा आम जनता को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है.