बरहरुवा: बरहरवा में हर्षोल्लास पूर्वक निकली गई भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शुक्रवासिनी एवं कोटालपोखर के दुर्गा मंदिर में गुरुवार की संध्या भगवान जगन्नाथ महा प्रभु की भव्य रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और धार्मिक हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ महा प्रभु, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।