अटरू: क़वाई में खाद सुरक्षा दल की कार्रवाई, नष्ट करवाई गई अवधि पार कोल्ड ड्रिंक
Atru, Baran | Oct 2, 2026 कवाई में खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, 31 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई कवाई. राजस्थान सरकार के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा दल ने कवाई कस्बे में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान पर करीब 31 लीटर अवधि पार कोल्ड ड्रिंक मिली, जिसे मौके से हटवाकर नियमानुसार नष्ट करवाया गया।