भीलवाड़ा: सड़क सुरक्षा पर सख्त जिला कलक्टर, हाईवे से शराब की दुकानें हटाने और नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
भीलवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं सदस्य सचिव भैरूलाल रेगर ने पूर्व बैठक की अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत की।