पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक पंडित रामदेव दुबे, शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज नौडेरा रानीगंज प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने शिक्षा की अलख जगाने वाले और समाजवादी विचारधारा के पोषक पूर्व विधायक की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके बड़े पुत्र दिल्ली दूरदर्शन के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री महेंद्र दुबे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक को गरीबों का सच्चा हितैषी बताया। छोटे पुत्र प्रबंधक श्री राजेश दुबे ने भी पूर्व विधायक को मानवीय मूल्यों का पक्षधर बताते हुए गरीबों और असहाय लोगों के लिए संघर्ष करने के संक्षिप्त संस्मरणों को साझा किया।