👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 23/06/2026 को क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायण वैस द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बा मनगढ़ में पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न किया गया।
➡️ इस दौरान बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ क्षेत्राधिकारी कुण्डा द्वारा व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
➡️ गश्त के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक निवारक एवं विधिक कार्यवाही की गई तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रही।
2 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026