लखीसराय: सदर अस्पताल में उपाधीक्षक की अध्यक्षता में संक्रमित बीमारी की रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित
सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार के दोपहर 12:40 पर संक्रमित बीमारी के रोकथाम को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार के द्वारा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि संक्रमित बीमारी से संबंधित जानकारी देने को लेकर आईएचआईपी पोर्टल का निर्माण किया गया जिसका अवलोकन जिला से लेकर राज्य स्तर तक किया जा रहा है।