लखीसराय: पिपरिया थाना क्षेत्र के दियारा पिपरिया गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट, 50 वर्षीय वृद्ध घायल
पिपरिया थाना क्षेत्र के दियारा पिपरिया गांव में जमीनी विवाद के दौरान जमकर हुई मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे उनके परिजनों के द्वारा बुधवार की दोपहर 3:50 पर सदर अस्पताल लाया गया। घायल वृद्ध की पहचान पिपरिया थाना क्षेत्र के दियारा पिपरिया निवासी दुलारी तांती के 50 वर्षीय पुत्र रामेश्वर तांती के रूप में की गई।