लखीसराय: डीपीएस मोड़ पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, वसूला ₹74000 जुर्माना
लखीसराय के डीपीएस मोड़ के समीप बुधवार की अपराह्न 3 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी मुकूल पंकज मणि ने वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल लोड एवं बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले चालकों की जांच कर जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा बाइक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई. कल 32 बाइक चालकों से 74 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया.