लखीसराय: मनोहरपुर में विद्युत प्रवाहित झरनी की चपेट में आने से युवक जख़्मी, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
मनोहरपुर में मंगलवार बुधवार की देर रात 10:00 एक युवक विद्युत प्रवाहित धान झाड़ने वाली मशीन के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनंन फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक अवधेश कुमार द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। करंट के चपेट में आए युवक की पहचान बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।