लखीसराय: नगर थाना पुलिस ने चोरी के तीन बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया, डीएसपी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी
लखीसराय नगर थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार के द्वारा बुधवार की संध्या प्रेस वार्ता के दौरान बुधवार की संध्या 4:10 पर बताया गया की चोरी के बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों मे से नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो एवं किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव के रहनेवाले एक व्यक्ति शामिल हैं।