रेलवे में 2861 पदों पर बंपर भर्ती!
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार और परीक्षा से जुड़ी तीन बड़ी अपडेट सामने आई हैं।सेंट्रल रेलवे ने 2,861 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 9,600 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
वहीं दूसरी ओर डिग्री, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं के लिए 51 पदों पर भर्ती का अवसर है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 10,560 से 15,650 रुपये तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है।
इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए SBI ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट और श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल हो सकेंगे।
Disclaimer: For news reporting, public awareness, and educational purposes only. May contain sensitive content. Viewer discretion is advised. Third-party content belongs to its respective owners and is used under applicable fair use/fair dealing principles.
#CGBhaskar #IndianRailways #Recruitment #LatestUpdate #CGBhaskarNews