कोटा: गिरजावन नवागांव में नीम के पेड़ पर अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | Feb 18, 2026 रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरजावन नवागांव के खेत में नीम के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी अनुसार मृतक ने गमछा के सहारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ पर लटका हुआ शव देखा जिसकी सूचना पर रतनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है