कोटा: रतनपुर बैरागवन में मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, नगर भक्ति से सराबोर हुआ
Kota, Bilaspur | Feb 19, 2026 बैरागवन स्थित मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा भगवान शिव एवं पीतांबरा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय यज्ञ एवं कथा प्रवचन महोत्सव का भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।मंगल कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई बैरागवन स्थित मंदिर परिसर पहुंची जहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर यज्ञ की शुरुआत की गई