Public App Logo
आलीराजपुर जिले के ग्राम सेजावाड़ा में अंधविश्वास के चलते 68 वर्षीय वृद्धा की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भाई की मौत का शक जताकर सोई हुई महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की और शव को कंबल व बोरे में बांधकर तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय हटीला, राजेश हटीला, मुकेश मावी और नरू मावी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #AlirajpurPolice #CrimeNews #AlirajpurUpdate - Barwani News