युवा संगम मेले में 14 युवाओं का हुआ चयन
बड़वानी 18 अगस्त 2026/ मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 18 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय बड़वानी परिसर में युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन किया गया । इस युवा संगम में 21 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया ।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने 14 युवाओं को रोजगार हेतु प्रारम्भिक रूप से साक्षात्कार के पश्चात चयन की कार्यवाही की गई । इस युवा संगम मेले में न्यूजन सिक्युरिटी सर्विसेस बड़ोदरा द्वारा 12 युवाओं का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण प्रायवेट लिमिटेड बड़वानी 2 युवाओं का चयन किया गया ।
#JansamparkMP
#Badwani
12 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 18, 2026