घने जंगल और सीमित नेटवर्क वाले मंडला जिले ने भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। कलेक्टर सोमेश ने आज सोमवार की शाम 5 बजे बताया कि यह उपलब्धि हासिल करने वाला मंडला प्रदेश का पहला आदिवासी जिला है, जिसने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्