तिलहर/शाहजहांपुर
====
मां बाप और देश का
नाम रोशन करिए।:सलोना।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
भाजपा विधायक ने नगर के इंटर कॉलेज परिसर में 36 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्र किए।
नगर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को सुनाया गया।
इस दौरान कक्षा 10,11 और 12 के 36 छात्र छात्रों को भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने अपने हाथों से छात्रवृत्ति के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।सलोना कुशवाहा ने अपने संबोधन के दौरान छात्र-छात्राओं से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद छात्र-छात्रा को छात्रवृत्ति देकर उसकी पढ़ाई लगातार जारी रहे इसमें छात्रवृत्ति देकर सहयोग दे रही है और आगे भी देगी।उन्होंने छात्र-छात्राओं से बात करते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी है कि वह पूरी लगन और निष्ठा से अपनी पढ़ाई पूरी करें और अपने माता-पिता के साथ ही समाज एवं देश का नाम रोशन करें।इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य भारत भूषण,व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि,श्रीधर शर्मा,ऋषभ गंगवार आदि मौजूद रहे।