तिलहर/शाहजहांपुर
====
नाभि में तीर लगते ही
पुतले में लगी आग।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
दोदराजपुर रामलीला का रावण पुतला दहन के साथ हुआ समापन।कोतवाली प्रभारी पुलिस बल सहित मौजूद रहे।
शुक्रवार को क्षेत्र के मोहल्ला दोदराजपुर में चल रही रामलीला का रावण वध के मंचन के साथ समापन हो गया।
श्री रामलीला कमेटी मेला दोदराजपुर के बैनर चले 9 नवंबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ था।इस दौरान कलाकारों के द्वारा राम जन्म,राम बनवास,सीता हरण,मेघनाथ वध और लंका दहन का मंचन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए थे।शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र और लंकापति रावण के बीच भीषण युद्ध का नजारा रामलीला मैदान पर उपस्थित श्रद्धालुओं को देखने को मिला।
विभीषण के द्वारा यह बताए जाते ही की रावण की नाभि में अमृत कलश है जिस पर निशाना लगाए बगैर उसकी मृत्यु संभव नहीं है मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र ने अपना धनुष उठाया और नाभि को निशाना बना कर तीर छोड़ा जिसके लगते ही रावण का वध हो गया और मैदान में खड़ा लंकेश का पुतला भी धूं धूं कर जलने लगा।इस दौरान मेला प्रबंधक सोनू खन्ना,अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव गुप्ता रवि,नितिन खन्ना,आशीष खन्ना,संजीव गुप्ता,देवेंद्र कुमार गुप्ता,हरिमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Nov 21, 2026