लालगंज: बरौंधा कठार नहर के पास से 2.015 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिपित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्रवाही करने हेतु थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।रविवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक मय पुलिस टीम के साथ लालगंज के बरौंधा कठार नहर के पास से एक मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार कर रविवार सुबह करीब 10बजे न्यायालय से जेल भेज दिया।