दादरी: नोएडा स्टेडियम के समीप कचरे के ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा स्टेडियम के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब कचरे के ढेर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवजात शिशु का शव देखा गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर घटना की प्रत्येक बिंदु पर गहनता के साथ जांच की जा रही है।