दादरी: सेक्टर-62 गोल चक्कर से पुलिस ने 2 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में 16 वर्ष से वांछित ₹25000 के इनामी अभियुक्त को पकड़ा
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 2 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में 16 वर्षों से वांछित चल रहे ₹25000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से संजय के रूप में हुई है। अभियुक्त द्वारा वर्ष 2009 में 2 वर्षीय बच्चे की करंट लगाकर व जमीन पर पटक कर निर्मम हत्या की गई थी। अभियुक्त को आज जेल भेजा गया है।