दादरी: गढ़ी गोल चक्कर के समीप पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक शातिर बदमाश घायल
नोएडा में स्थित गढ़ी गोल चक्कर के समीप सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर बदमाश घायल हो गया वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से एक कार व दो अवैध तमंचे बरामद हुए हैं। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से आजाद बैसला के रूप में हुई है।