दादरी: फेस-1 क्षेत्र में पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की गोली से एक शातिर मोबाइल झपटमार घायल
नोएडा के फेस-1 क्षेत्र में रविवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से 1 शातिर मोबाइल झपटमार घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से लूटे हुए पांच मोबाइल, चोरी की मोटरसाइकिल वअवैध तमंचा बरामद हुआ है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।