युवती पर केमिकल से अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज था आरोपी
दुर्ग जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश दास पीड़िता द्वारा बातचीत बंद किए जाने से नाराज था। वह मोटरसाइकिल से ग्राम अरसनारा के पास पहुंचा और टिन के डिब्बे में रखे केमिकल का महिला पर छिड़काव कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार पतासाजी करते हुए आरोपी की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कारंजा भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल युक्त डिब्बा जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
#DurgNews #DurgPolice #ChhattisgarhNews
#CrimeNews #NandiniNagar