गौड़ा में दो दिवसीय ब्रजेश्वर महाराज मेले का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। पहली सांस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट गीता भारद्वाज ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
झनकार ग्रुप कंडाघाट के कलाकारों ने भी नाटी व अन्य प्रस्तुतियां देकर माहौल को रंगीन बना दिया।
मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मेला कमेटी को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की।मेले में पहुंचे कलाकारों और अतिथियों को मेला कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह व मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया। SOLAN NEWS | STAR TODAY | MOHIT BHATIYA