पोड़ैयाहाट: अंचल कर्मियों ने पोड़ैयाहाट बाजार में दुकानदारों से भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने का भरवाया शपथ पत्र
अंचल कर्मियों ने पोड़ैयाहाट बाजार में मंगलवार को दुकानदारों से भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने का शपथ पत्र भरवाया है।शाम छह बजे पोड़ैयाहाट अंचलाधिकारी अमित किस्कू ने बताया कि प्रारंभिक चरण में मेन मार्केट की सरकारी जमीन मुक्त कराई गई है।हालांकि अभी बाजार के अन्य क्षेत्रों से भी अवैध कब्जे हटाए जाने है।