सिहोरा: भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड सिहोरा शाखा में लोन के रुपए हड़पे, छह फील्ड मैनेजर पर केस
सिहोरा स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड की स्थानीय शाखा के मैनेजर गोविंद रजक की शिकायत पर कंपनी के 6 फील्ड मैनेजर के खिलाफ सिहोरा थाने में धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि फील्ड मैनेजर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं से समूह लोन की किस्त और समय पूर्व लोन क्लोज करने के लिए प्री पेमेंट के रूप में वसूली गई राशि