हरदा: नई जिला अस्पताल की छत का हिस्सा गिरा, वायरल वीडियो के बाद गुणवत्ता पर उठे सवाल
Harda, Harda | Aug 14, 2026 हरदा जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में चौथी मंजिल की छत से POP का हिस्सा गिरने का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई मरीज या परिजन मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हुई इस बिल्डिंग को अभी कुछ ही महीने हुए हैं।