प्रतापगढ़: चलाकपुर कुर्मियान गांव में अभी तक नहीं हुआ विद्युतीकरण, बांस बल्ली के सहारे चल रही सप्लाई पर ग्रामीणों ने किया विरोध
प्रतापगढ़ जनपद के चलाकपुर कुर्मियान गांव में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीण काफी दूर से बांस बल्ली के सहारे तार खींचकर घर में विद्युत सप्लाई ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी तेज हवा चलती है तो उनकी बांस बल्लियां टूट जाती है और उनकी विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर सैकड़ो बार शिकायत की गई है ।