नगर कोतवाली के चिलबिला में किराए को लेकर E -रिक्शा चालक और सवारी से रविवार शाम 6.30 बजे जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट की सूचना पर लोगो की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।