प्रतापगढ़: पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स से रविवार शाम 4 बजे 225 होमगार्ड्स को उपचुनाव के लिए फूलपुर रवाना किया गया
पुलिस लाइन के सई काम्प्लेक्स से रविवार शाम 4 बजे 225 होमगार्ड्स को उपचुनाव के लिए फूलपुर रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय व होमगार्ड जिला कमांडेंट धीरेंद्र कुमार पाण्डेय द्वारा आगामी विधानसभा उपचुनाव के संबंध में सभी होमगार्ड्स को ब्रीफ किया। इसके उपरान्त हरी झण्डी दिखाकर फूलपुर विधानसभा प्रयागराज के लिए रवाना किया गया ।