मछलीशहर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राज्यसभा सांसद ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया
सुजानगंज में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि स्वच्छता जीवन की महत्वपूर्ण इकाई है। आप सभी लोग अपने आस पास स्वच्छता अभियान जरूर चलाएं। उन्होंने अधीक्षक डॉ देवेंद्र पाल से कहा कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें ।