मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चका जयपालपुर में कार सवार बदमाशों ने पति-पत्नी का किया अपहरण
चका जयपालपर गांव में जीतलाल पटेल के माकान में बतौर किरायेदार के रूप में रह रहे पति पत्नी का अपहरण कर लिया गया है। कार सवार बदमाशों ने देर रात घर के सामने गाड़ी खड़ी कर दिया और दरवाजा खटखटाया। घर के लोगों ने दरवाजा खोला तो बदमाश लोगों पर टूट पड़े और बीपी यादव (38) पत्नी दीपा यादव (35) का अपहरण कर लिया और कार में लेकर फरार हो गये।