मछलीशहर: मछलीशहर में अधिवक्ता ने मौलिक अधिकार अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर उपजिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मछलीशहर तहसील अधिवक्ताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 22 सितंबर को प्रयागराज में आयोजित बैठक में अधिवक्ता मौलिक अधिकार संरक्षण अधिनियम विषय पर सर्व सम्मति से लिए गए निर्णय को लागू करने की मांग उठाई। इसी क्रम में 25 सितंबर को अधिवक्ताओ ने सम्पूर्ण न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जुलूस निकाला ।