मछलीशहर: जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आऊटर ओवर ब्रिज का निर्माण न शुरू होने से लोगों में नाराजगी
जंघई जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग का कार्य पूरा होने के बाद नान इण्टरलाकिंग होने के बाद ट्रेनो का संचालन शुरू हो गया है लेकिन प्लेटफार्म नम्बर एक के बाहर से प्लेटफार्म पांच के बाहर की तरफ प्रस्तावित आऊटर ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने से लोगो मे नाराजगी है।स्टेशन अधीक्षक कोमल सिह का कहना है की ओवर ब्रिज प्रस्तावित है उसका भी निर्माण जल्द शुरू किया जायेगा।