बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब से भरी बोलेरो को किया ज़ब्त, आरोपी पर मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक बोलेरो वाहन अवैध शराब के साथ जप्त किया है।जिसमें थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के द्वारा बताया गया कि पुलिस के द्वारा लगातार अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।तालमऊ के पास से अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपी छोटू राजा बुंदेला निवासी वर्मा डांग को पकड़ा गया।