बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।जिसमें आरोपी महीप सिंह परमार उम्र 48 वर्ष निवासी करमाशन हटा के पास से 56 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए।साथ ही मामला दर्ज किया गया।