बारां के छीपाबड़ौद में चरागाह भूमि को लेकर खूनी संघर्ष, 11 घायल
बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र के उतावली गांव में चरागाह भूमि को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जमकर मारपीट हुई। इस संघर्ष में महिलाओं सहित कुल 11 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कुछ समय के लिए जाम भी लगाया। �
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा विवाद की वजह और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। �
Ladpura, Kota | Jun 24, 2026