*कोटा उत्तर विधानसभा के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का किया स्वागत*
24 जून, कोटा. शहर जिला कांग्रेस कमेटी, कोटा द्वारा वार्ड अध्यक्षों को नियुक्त किए जाने पर प्रदेश महासचिव अमित धारीवाल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कोटा उत्तर विधानसभा के नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का अपने कार्यालय होटल नवरंग पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष का अभिनन्दन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाऐं दी।
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया जाएगा तथा वार्ड के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरन्तर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान उपस्थित प्रदेश महासचिव अमित धारीवाल ने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएगा।
कार्यक्रम में नवनियुक्त कोटा उत्तर विधानसभा के समस्त वार्ड अध्यक्ष समेत निर्वतमान उपमहापौर सोनू कुरैशी, ब्लाॅक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर, ललित कुमार, विष्णु मेवाड़ा, मण्डल अध्यक्ष रामस्वरूप चांदना, खेमराज सिंह, निवर्तमान पार्षद हरिओम सुमन कांग्रेस कार्यकर्ता साजिश खान, हकीम, दीपक शर्मा, दिलीप क्रिश्चन, दिनेश कालरा, रईसुद्दीन कुरैशी, रोहित अग्रवाल, अंकेश जैन, सियाराम वर्मा, प्रवीण मीणा, सत्येन्द्र मेरोठा, सूरज सैनी, वाजिद खान, शादाब खान, अंकित देवड़ा, एवं समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
*(अमित धारीवाल)*
Ladpura, Kota | Jun 24, 2026