कृषि विज्ञान केन्द्र में किण्वित जैविक खाद, प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर किसान गोष्ठी आयोजित
गोष्ठी में 204 कृषक एवं महिला कृषकों ने की सहभागिता
मझगवां/ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI), नई दिल्ली के शस्य विज्ञान संभाग द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से संचालित परियोजना “भारत में प्रमुख फसल प्रणालियों की उत्पादकता को स्थायी रूप से बढ़ाने एवं पर्यावरणीय पदचिह्नों को कम करने हेतु किण्वित जैविक खादों का मूल्यांकन, प्रचार-प्रसार एवं विस्तार” के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, सतना में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को किण्वित जैविक खाद (FOM), प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। गोष्ठी में 204 कृषक एवं महिला कृषकों ने सहभागिता की।