सतना-चित्रकूट स्टेट हाइवे से चितहरा-बिरसिंहपुर मार्ग के हरदौहा नाला बरहा में आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में समाजसेवी एवं आप नेता रोहित पाण्डेय ने SDM को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि अंधा मोड़ धीरे चलिए का बोर्ड लगाया जाये, दोनों तरफ रोड़ (स्पीड)ब्रेकर बनाये जाएँ, रोड़ के दोनों तरफ बेरीकेटिंग बनवाया जाये ताकि आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
आगे उन्होंने शासन एवं प्रसाशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी हाल में हुए सड़क दुर्घटना में एक आदिवासी का शव रोड़ किनारे लगभग सात से आठ दिनों तक पड़ा रहा उसके पार्थिव शरीर को जंगली जानवर नोचकर खा गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी इससे बड़ी लापरवाही भाजपा के शासनकाल में और क्या हो सकती है।